आज का प्रोत्साहन ~ 31-01-2022

हर दिन की शुरुआत परमेश्वर के प्रोत्साहन के साथ

क्या आप भी उन में से एक व्यक्ति है जो प्राथना तो करना चाहते हैं, अपने लिए और दूसरों के लिए, मगर आप को समझ नहीं आता की क्या प्रार्थना करें? कैसे प्रार्थना करें?

अगर ये आपकी कहानी है तो आपके लिए एक खुश खबरि है। परमेश्वर का वचन जैसा की आपने पढ़ा, हमें बताता है की हम सभों की सहायता के लिए हमें परमेश्वर का आत्मा दिया गया है। 

ये आपके लिए, हमारे लिए, मेरे लिए, आहें भर भर के हमारी दुर्बलता में, हमारे लिए प्रार्थना करता है। 

आज अपनी प्रार्थना की शुरुवात पवित्र आत्मा को अपने समीप आमंत्रित करके करें। आप देखेंगे कैसे आप की प्राथना आपको और दूसरों को छूती हैं।

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

क्या आप जानते हैं बाइबिल के किन पुस्तकों को सुसमाचार के नाम से जाना जाता है?

नए नियम की पहली चार पुस्तकें सुसमाचार के नाम से जानी जाती हैं: मत्ती, मरकुस, लूका और यूहन्ना। प्रत्येक पुस्तक हमें यीशु मसीह के जीवन, सेवकाई, मृत्यु और पुनरुत्थान के बारे में बताती है।

सभी 4 सुसमाचार यीशु की जीवन पर केंद्रित हैं l सुसमाचार आत्मकथाएँ नहीं हैं।

हमारे पास चार सुसमाचार हैं क्योंकि प्रारंभिक कलिस्या के दौरान, चार लोगों ने चार अलग-अलग दृष्टिकोणों से यीशु मसीह के जीवन को बताना आवश्यक समझा। प्रत्येक सुसमाचार लोगों के एक अलग (मूल) समूह के लिए एक अलग लेखक द्वारा लिखा गया था, जो एक अलग उद्देश्य को पूरा करने की कोशिश करता है।

यूहन्ना का सुसमाचार अन्य तीनों से बहुत अलग है। तीनों (मत्ती, मरकुस, और लूका) को सिनॉप्टिक गॉस्पेल (syn, “साथ में”; ऑप्टिक, “देखना”; इस प्रकार “साथ में देखना”) कहा जाता है क्योंकि वे यीशु के जीवन की शिक्षाओं के बारे में एक बुनियादी दृष्टिकोण रखते हैं।

कल, हम लोग इस श्रृंखला में और आगे बढ़ेंगे।

यूहन्ना का सुसमाचार

हिंदी भाषा में अपनी बाइबिल को पढ़ने के लिए – यहाँ क्लिक करें।


आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

मेरा दिन

बेहतर होता है

जब मैं इसे

प्रार्थना से

शुरू

करता हूं।

क्या आपने भी इस चीज का अनुभव किया है? या क्या आपने इस चीज को आपने आज तक नहीं आजमाया है?

अगर नहीं, तो आज के दिन की शुरुआत प्रार्था से करें। आप देखेंगे की आज से आपका जीवन बदल जायेगा और हर दिन आप परमेश्वर के आनंद को महसूस करने पाएंगे।


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

“प्रत्येक मनुष्य के हृदय में एक परमेश्वर के आकार का शून्य होता है जिसे किसी भी सृजित वस्तु से संतुष्ट नहीं किया जा सकता है, लेकिन केवल निर्माता परमेश्वर द्वारा, जिसे यीशु मसीह के माध्यम से जाना जाता है।”

– ब्लेज़ पास्कल

yeshu.one

अपने जीवन के खालीपन को किसी और चीज या किसी और व्यक्ति से पूरी करने की कोशिश न करें। मगर सबसे पहले परमेश्वर के धर्म और राज्य की खोज करें, तो जान लें की परमेश्वर का वचन आप ही हमें बताता है की तब ये सारी चीजें हमें आप ही मिल जाएँगी।


आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

हमारे Facebook को Like करने के लिए नीचे जाएं सभी प्रकाशन की जानकारी सबसे पहले हासिल करें।

आज का प्रोत्साहन ~ 30-01-2022

हर दिन की शुरुआत परमेश्वर के प्रोत्साहन के साथ

पेड़ को उसके फल से ही जाना जाता है। और हमें भी। इसीलिए हम उन फलों से पहचाने जाते हैं जो हमारे जीवन में नज़र आते हैं।
और यह जान लें कि हम अपनी मर्जी से आत्मा के फल नहीं ला सकते। परन्तु यदि हमारे पास परमेश्वर का आत्मा है, तो हम आत्मा के सब फल उत्पन्न करेंगे।
आइए अपने जीवन में पवित्र आत्मा को आमंत्रित करें और अपने हृदयों को पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए तैयार करें।

तब, आप देखने पाएंगे की लोग खुद बा खुद, आपके जीवन से इन आत्मा के फलों को ज़ाहिर होते हुए देखने पाएंगे।

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

क्या आप बाइबल के लेखकों की कुल संख्या जानते हैं?

बाइबल 40 से अधिक लेखकों द्वारा लिखी गई है। कुछ नाम जिनसे हम बहुत परिचित हैं, वे हैं – मूसा, सुलैमान, दाऊद, दानियल, पौलुस, यहुन्ना, पतरस।

यह बहुत अद्भुत और शक्तिशाली बात हैं। बाइबल कई अलग-अलग लेखकों द्वारा लिखी गई है और इसे विभिन्न समयावधियों में लिखा गया है। फिर भी, बाइबिल में लिखी बातें कभी आपस में विरोध नहीं करती, मगर ये वचन हमें अद्भुत शांति, समर्थ और जीवन देता है।

यह कैसे संभव हुआ है? आइए बाइबल में से ही एक पद को देखें जो हमें 2 तीमुथियुस 3:16-17 में मिलता है।

16 हर एक पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है।

17 ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए॥

2 तीमुथियुस – अध्याय 3:16-17

तो, आज जब आप इस परमेश्वर से प्रेरित और आत्मा से भरे परमेश्वर के इस वचन को पढ़ते हैं –

तो परमेश्वर के इस वचन को अपने जीवन में कार्य करने दें और आप यीशु मसीह के समानता में और ज्यादा बनने पाएं। इस गीत के बोल के अनुसार कहें –

तू बदल मेरे मन को

दे आशीष इस जीवन को

तेरी करुणा हम पे बरसे

अपने मार्ग पे चला हुमको

यदि आप बाइबल के कुछ और लेखकों को जानते हैं जिनका नाम यहाँ नहीं लिखा गया है, तो हमें नीचे comments में जरूर बताएं। परमेश्वर आपको आशीष दें।

यह जीवन देने वाली, जीवन बदलने वाली और परमेश्वर की आत्मा से प्रेरित पुस्तक, जो कि आपकी बाइबिल है – इसे 1,795 विभिन भाषाओँ में से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हिंदी भाषा में अपनी बाइबिल को पढ़ने के लिए – यहाँ क्लिक करें।


आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

सभी तूफान आपके जीवन को अस्त-व्यस्त करने के लिए नहीं आते हैं।

कुछ तूफान आपके लिए रास्ता साफ करने के लिए आते हैं।

जब जीवन के उथल पुथल के बीच आपको कुछ सूझता नहीं है, तब अपनी निगाहें अपनी परिस्थिति से उठा कर परमेश्वर की और लगाएं।
जान लें, की जब आप परमेश्वर में बने हुए हैं तो सभी बातें मिलकर भलाई ही ही को उत्पन करेंगी।
हमें सांसारिक आँखों से तो नहीं दीखता हो, मगर हम विश्वास की आँखों से देखें और जान लें की परमेश्वर लाल समंदर के बीच में भी मौजूद था।
और वो इस समय आपके जीवन में भी कार्य पर है। परमेश्वर में दृढ़ता से बने रहें।


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

“परमेश्वर ने हमें दो हाथ दिए हैं,
एक लेने के लिए और दूसरा देने के लिए।”
– बिली ग्रैहम

आपने सुना होगा – परमेश्वर हमें दूसरों के लिए आशीष का कारण बनने का आशीष देते हैं। आइए हम जमाखोर न बनें बल्कि आनंद बांटने वाले बनें। आज किसी के लिए आशीष का कारन बनें और आप दो चीजों को होते हुए देखेँगे – परमेश्वर आपको और भी अधिक आशीष देंगे और दूसरी चीज ये की आप खुद आनंद से भर जायेंगे जब आपके द्वारा किसी और को ख़ुशी मिलेगी ।


आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का प्रोत्साहन ~ 29-01-2022

हर दिन की शुरुआत परमेश्वर के प्रोत्साहन के साथ

आज की सुबह, ये न सोचें की आज का दिन कैसा होगा? कल क्या होगा? आने वाले वर्षों में क्या होगा?

जान लें की जिसने आपको बनाया है, उस परमेश्वर का आपसे ये वायदा है की वो न तो आपको कभी छोड़ेगा और न ही कभी त्यागेगा।

बचपन से कर बुढ़ापे तक, आपका जीवित परमेश्वर, आपका सिरजनहार, आपको अपने दाहिने हाथ में लिए संभाले रहेगा।

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

क्या आप जानते है की विश्व की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक कौन सी है?

मसीही अपनी बाइबिल हर जगह अपने साथ ले जाते हैं… लेकिन कभी-कभी वे ऐसा नहीं भी करते हैं। और कभी-कभी बुकशेल्फ़ पर धूल जमा करने वाली एक किताब बन जाती है, हमारी बाइबल। फिर भी परमेश्वर की आत्मा में हो कर के लिखी गयी ये जीवन देनी वाली पुस्तक, विश्व की सबसे ज्यादा बिकने वाली या मुद्रित (printed) पुस्तक है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार –
अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक मसीही बाइबिल है। इसकी कि कुल संख्या शायद 5 से 7 अरब प्रतियों के बीच है।

कुछ आंकड़ें

पूरी बाइबल अब 717 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे 5.75 अरब लोगों को उस भाषा में संपूर्ण शास्त्र तक पहुँच मिलती है, जिसे वे सबसे अच्छी तरह समझते हैं।

नया नियम अन्य 1,582 भाषाओं में उपलब्ध है, जो अन्य 830 मिलियन लोगों तक पहुँचता है।

457 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाने वाली अन्य 1,196 अन्य भाषाओं में बाइबिल के कुछ हिस्से और कहानियां उपलब्ध हैं।

पूरी बाइबल – 717 विभिन्न भाषाएं

नया नियम – अन्य 1,582 भाषाएं

बाइबिल के कुछ हिस्से अन्य 1,196 भाषाएं

यह जीवन देने वाली, जीवन बदलने वाली और परमेश्वर की आत्मा से प्रेरित पुस्तक, जो कि आपकी बाइबिल है – इसे 1,795 विभिन भाषाओँ में से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हिंदी भाषा में अपनी बाइबिल को पढ़ने के लिए – यहाँ क्लिक करें।

अपना अनुभव हमें comments के द्वारा जरूर बताएं |


आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

शांति – परेशानी का अभाव नहीं है।

बल्कि ईश्वर की उपस्थिति है।

आइये – शांति की तलाश में लोगों और चीजों की और न जाएं। मगर परमेश्वर की तलाश करें। तब आप वो शांति जो समझ से बिलकुल परे है, पाएंगे। हम जानते हैं की येशु मसीह शांति का राजकुमार है।


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

मैं अक्सर एक बार में आधे घंटे से ज्यादा प्रार्थना में नहीं बिताता,
लेकिन मैं कभी भी आधे घंटे से ज्यादा बिना प्रार्थना के नहीं रहता।

– स्मिथ विगल्सवर्थ

दिन की शुरआत प्राथना के साथ करें। दिन का अंत प्राथना के साथ करें। जो कुछ करें, परमेश्वर में हो कर करें। जान ले की हम खुद में तो कुछ भी नहीं है। मगर परमेश्वर में सब कुछ संभव है। सब कुछ।


आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का प्रोत्साहन ~ 28-01-2022

हर दिन की शुरुआत परमेश्वर के प्रोत्साहन के साथ

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

क्या आप जानते हैं की बाइबिल में भारत का नाम भी लिखा हुआ है ?

जी हाँ, बाइबिल में भारत का नाम 2 बार पाया जाता है। ये हमें एस्तेर के पुस्तक में मिलता है।

क्षयर्ष नाम राजा के दिनों में ये बातें हुईं: यह वही क्षयर्ष है, जो एक सौ सताईस प्रान्तों पर, अर्थात हिन्दुस्तान से ले कर कूश देश तक राज्य करता था।

एस्तेर 1:2

सो उसी समय अर्थात सीवान नाम तीसरे महीने के तेईसवें दिन को राजा के लेखक बुलवाए गए और जिस जिस बात की आज्ञा मोर्दकै ने उन्हें दी थी उसे यहूदियों और अधिपतियोंऔर हिन्दुस्तान से ले कर कूश तक, जो एक सौ सत्ताईस प्रान्त हैं, उन सभों के अधिपतियों और हाकिमों को एक एक प्रान्त के अक्षरों में और एक एक देश के लोगों की भाषा में, और यहूदियों को उनके अक्षरों और भाषा में लिखी गई।

एस्तेर 8:9

yeshu.one

आईये, आपको एस्तेर की पुस्तक के बारे में एक और बात बताएं।

एस्तेर में दर्ज की गई घटनाओं को हर साल “पुरीम” नामक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

पुरीम” में यहूदी प्राचीन फारसी साम्राज्य में उत्पीड़न से बचाए जाने का स्मरण करते हैं। बाइबिल में एस्तेर की पुस्तक के अनुसार, शूशन शहर के यहूदी लोगों को खलनायक हामान द्वारा धमकी दी गई थी, एक प्रधान मंत्री जो राजा क्षयर्ष को सभी यहूदियों को मारने के लिए मना लेता है (क्योंकि यहूदी मोर्दकै ने हामान के सामने झुकने से इनकार कर दिया था)|

हामान अपनी योजना को पूरा करने की तारीख निर्धारित करने के लिए बहुत से चिट्ठियाँ डालता है (इसलिए छुट्टी का नाम पूरीम पड़ा जिसका मतलब होता है चिट्ठियां)।

अंत में, यहूदियों को वीर रानी एस्तेर, मोर्दकै की भतीजी (और दत्तक पुत्री) द्वारा बचाया जाता है, जिन्होंने क्षयर्ष से विवाह किया (उसने अपनी पहली, विद्रोही पत्नी वशती को निर्वासित करने के बाद)। जब क्षयर्ष को पता चलता है कि उसकी पत्नी एस्तेर यहूदी है, तो वह हामान के आदेश को उलटने का फैसला करता है, और यहूदियों के मारे जाने के बजाय, हामान, उसके बेटे और अन्य शत्रु मारे जाते हैं।

इस साल 2022 को “पुरीम” शुरुआत बुधवार, 16 मार्च शाम को होगी और की शाम गुरुवार, 17 मार्च को समाप्त होता है।

एस्तेर की पुस्तक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

और अपना अनुभव भी हमें comments के द्वारा जरूर बताएं |


आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

पवित्रशास्त्र आपको बदलने के लिए बनाया गया है।
कृपया हम पवित्रशास्त्र को न बदलें।

आइये – परमेश्वर के वचन में अपने लिए या औरों के लिए मिलावट न करें | हम खुद को और औरों को तो धोखा दे सकते हैं मगर परमेश्वर को नहीं |


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

जब आप विश्वास से चलने का निर्णय लेते हैं,
तो आप परीक्षाओं से मुक्त नहीं होते हैं।
आप उन पर जय जयवंत होना सीखते हैं।

– केनेथ कोपलैंड


आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का प्रोत्साहन ~ 27-01-2022

हर दिन की शुरुआत परमेश्वर के प्रोत्साहन के साथ

उस ने उन्हें उतर दिया, कि जिस के पास दो कुरते हों

वह उसके साथ जिस के पास नहीं हैं बांट दे

और जिस के पास भोजन हो, वह भी ऐसा ही करे।

लूका 3:11

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

क्या आप जानते हैं की बाइबिल में एस्तेर की एक खासियत क्या है?

एस्तेर की पूरी पुस्तक में

परमेश्वर के नाम का कोई जिक्र नहीं है।

एस्तेर बाइबिल में केवल दो पुस्तकों में से एक है जिसका नाम एक महिला के नाम पर रखा गया है।


इस पुस्तक में परमेश्वर के नाम का कोई जिक्र नहीं है- हालांकि, इस पुस्तक में परमेश्वर स्पष्ट रूप से काम कर रहे हैं।

yeshu.one

एस्तेर की पुस्तक एक ऐसी पुस्तक है जिसे पढ़ने में सभी को आनंद आएगा। इसमें वह सब कुछ है जो आप एक कहानी में मांग सकते हैं: रहस्य, हास्य और साज़िश!

चाहे आप स्वयं के लिए पुस्तक पढ़ते हैं या इसे दूसरों को सिखाने के लिए पढ़ते हैं – जब आप इसे पढ़ेंगे तो आप स्वयं को परमेश्वर द्वारा उसके लोगों की सुरक्षा की इस कहानी में खींचे हुए पाएंगे | और आप मोर्दकै और एस्तेर की तरह जीने के लिए प्रेरित होंगे, जिन्होंने परमेश्वर का अनुसरण अपने सबसे कठिन समय तक किया था।

अगर आपने इस पुस्तक को नहीं पढ़ा है, या कभी गौर से नहीं पढ़ा है, या पढ़े हुए बहुत दिन हो गए – तो अब इसे जरूर पढ़ें और आशीष पाएं |

एस्तेर की पुस्तक में से ये पद पढ़ कर आपको जरूर अच्छा लगेगा |

.. फिर क्या जाने

तुझे ऐसे ही कठिन समय के लिये

राजपद मिल गया हो?

– एस्तेर 4:14

एस्तेर की पुस्तक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

और अपना अनुभव भी हमें comments के द्वारा जरूर बताएं |


आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

हो सकता है, कुछ लोगों के लिए –

आप एक मात्र बाइबिल हो, जो वे कभी पढ़ें।

आइये – परमेश्वर के स्वरुप में बने रहे | लोग आपको देख रहे हैं |


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

अपने विश्वास को कभी भी अपनी भावनाओं पर आधारित न करें।
अपने विश्वास को परमेश्वर के वचन पर आधारित करें।

– केनेथ कोपलैंड


आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का प्रोत्साहन ~ 26-01-2022

हर दिन की शुरुआत परमेश्वर के प्रोत्साहन के साथ

हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे।
मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करने वाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूं।

भजन संहिता 25:4-5

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

क्या आप बाइबल में से कुछ इंसानों को जानते हैं जिन्होंने बिना मृत्यु के स्वर्ग में प्रवेश किया?

बाइबल के अनुसार, हनोक और एलिय्याह ही दो ऐसे लोग हैं जिन्हें परमेश्वर ने बिना मरे स्वर्ग में ले लिया।

उत्पत्ति 5:24 हमें बताती है –

“और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।”

उत्पत्ति 5:24

हनोक को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में वर्णित किया गया है जो “300 वर्षों तक ईमानदारी से परमेश्वर के साथ साथ चलता रहा” (उत्पत्ति 5:22)।

“और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।”

– उत्पत्ति 5:24

yeshu.one

एलिय्याह पुराने नियम में परमेश्वर का एक शक्तिशाली भविष्यवक्ता था। एलिय्याह की वापसी की भविष्यवाणियाँ भी हमें बाइबिल में मिलती हैं।

2 राजा 2:11 हमें बताती है, “वे चलते चलते बातें कर रहे थे, कि अचानक एक अग्नि मय रथ और अग्निमय घोड़ों ने उन को अलग अलग किया, और एलिय्याह बवंडर में हो कर स्वर्ग पर चढ़ गया।”

“वे चलते चलते बातें कर रहे थे, कि अचानक एक अग्नि मय रथ और अग्निमय घोड़ों ने उन को अलग अलग किया, और एलिय्याह बवंडर में हो कर स्वर्ग पर चढ़ गया।”

– 2 राजा 2:11

yeshu.one

एक और बात जानकर आपको अच्छा लगेगा की बाइबिल में पुराने नियम का अंत इसी पद से होता है। ये पुराने नियन का आखिरी पद है।

“5 देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहिले, मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूंगा।

6 और वह माता पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता-पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को सत्यानाश करूं॥”

मलाकी 4:5-6

आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

मसीहा आपके लिए सार्वजनिक रूप से मरा।
उसके लिए आप गुप्त में न जिएं।


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

हमें चार सिद्धांतों को बनाए रखने की आवश्यकता है:

पहला, परमेश्वर के वचन को पढ़ें।

दूसरा, परमेश्वर के वचन को तब तक खाओ जब तक वह तुम्हें खा न ले।

तीसरा परमेश्वर के वचन पर विश्वास करें।

चौथा, वचन के अनुसार कार्य करें।

– स्मिथ विगल्सवर्थ

yeshu.one

आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का प्रोत्साहन ~ 25-01-2022

पृथ्वी और जो कुछ उस में है यहोवा ही का है; जगत और उस में निवास करने वाले भी। – भजन संहिता 24:1

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

क्या आप जानते हैं बाइबिल के ठीक मध्य में कौन सा पद है?

भजन संहिता 118 संपूर्ण बाइबल का मध्य अध्याय है।

भजन संहिता 118 से पहले भजन 117 – बाइबल का सबसे छोटा अध्याय है। इस में केवल २ पद हैं।

भजन संहिता 118 के बाद भजन संहिता 119 है – जो बाइबल का सबसे लंबा अध्याय है। इस में केवल 176 पद हैं।

बाइबिल में भजन संहिता 118 से पहले 594 अध्याय हैं और उसके बाद 594 अध्याय हैं।

यदि आप 595 और 594 अध्यायों को जोड़ते हैं, तो कुल योग 1188 अध्याय बाइबिल में है। भजन संहिता 118:8 (अर्थात् 1188) संपूर्ण बाइबल का मध्य पद है।

और बाइबल का यह केंद्रीय पद क्या है? आइये एक साथ पढ़ते हैं।

“यहोवा की शरण लेनी, मनुष्य पर भरोसा रखने से उत्तम है।”

भजन 118:8

“यहोवा की शरण लेनी,

मनुष्य पर भरोसा रखने से उत्तम है।”

भजन 118:8

http://www.yeshu.one


आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

जो मनुष्य की दृष्टि में अत्यधिक अपर्याप्त लगता था, 
वह परमेश्वर के हाथों में पर्याप्त से अधिक हो जाता है।

http://www.yeshu.one

जो मनुष्य की दृष्टि में अत्यधिक अपर्याप्त लगता था, वह परमेश्वर के हाथों में पर्याप्त से अधिक हो जाता है।


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

“जब जीवन के कई साल दिए जाते हैं,
तो उम्र में बूढ़ा होना स्वाभाविक है,
लेकिन अनुग्रह के साथ बूढ़ा होना एक फैसला है।”
– बिली ग्रैहम

http://www.yeshu.one

आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का वचन ~ 24-01-2022

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

एस्तेर 8:9 बाइबिल का सबसे लंबा पद है।

बाइबिल एकमात्र ऐसी धार्मिक पुस्तक है –

जो पूरी तरह से परमेश्वर की अनुग्रह और करुणा के द्वारा

एक मुफ्त उपहार के रूप में हमें “उद्धार” प्रदान करता है।


आज के वचन पर आधारित एक गीत


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

जब परमेश्वर कहता है, “अपनी सारी चिंता उसी पर डाल दो,” 

तो जान लें – यह एक अनुरोध नहीं है, बल्कि एक आदेश है।

http://www.yeshu.one


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

“एक बच्चा जिसे अपने माता-पिता का अनादर करने की अनुमति है, 

वह किसी के प्रति सच्चा सम्मान नहीं करेगा।”

– बिली ग्रैहम
http://www.yeshu.one

आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का वचन ~ 23-01-2022

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

एस्तेर 8:9 बाइबिल का सबसे लंबा पद है।

“सो उसी समय अर्थात सीवान नाम तीसरे महीने के तेईसवें दिन को राजा के लेखक बुलवाए गए और जिस जिस बात की आज्ञा मोर्दकै ने उन्हें दी थी उसे यहूदियों और अधिपतियोंऔर हिन्दुस्तान से ले कर कूश तक, जो एक सौ सत्ताईस प्रान्त हैं, उन सभों के अधिपतियों और हाकिमों को एक एक प्रान्त के अक्षरों में और एक एक देश के लोगों की भाषा में, और यहूदियों को उनके अक्षरों और भाषा में लिखी गई।”

एस्तेर‬ ‭8:9

बाइबल के इस सबसे लम्बे पद को पढ़ कर कैसा लगा? Comments में ज़रूर बताएँ।


आराधना हम करते है


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

जब हम वो करेंगे जो हम कर सकते हैं,

तो परमेश्वर वो करेंगे जो हम नहीं कर सकते हैं।

हमारा काम संभव का ख्याल रखना

और असंभव के लिए परमेश्वर पर भरोसा करना है।


यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

“स्वयं के लिए आंसू बहाना कमजोरी के आंसू हैं, लेकिन दूसरों के लिए आंसू बहाना ताकत की निशानी है।”

– बिली ग्रैहम

आपको ये दैनिक प्रकाशन कैसा लग रहा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

आज का वचन ~ 22-01-2022

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

बाइबल 600,000 शब्दों से अधिक लंबी है

औसतन, बाइबल 600,000 शब्दों से अधिक लंबी है। हालाँकि, बाइबल के विभिन्न अनुवाद या संस्करण और भी लंबे हैं। वास्तव में, किंग जेम्स बाइबल (KJV) में 783,137 शब्द है। प्रत्येक संस्करण और अनुवाद इस शब्द गणना का एक रूपांतर है क्योंकि कभी-कभी अनुवाद संदेश को समझाने के लिए अधिक शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

बाइबल

हम अक्सर पूरे बाइबल को पहले पेज से लेकर कर आख़िरी पेज तक पढ़ना चाहते हैं। बहुतों ने कई बार कोशिश की है। कुछ सफल हुए और कुछ अभी भी कोशिश कर रहे हैं।

क्या आप भी उनमें से एक हैं जो कम से कम एक बार पूरी बाइबल को समाप्त करना चाहेंगे?
या आप उनमें से एक हैं जिन्होंने एक साल में पूरी बाइबल पढ़ने का लक्ष्य रखते है? कुछ लोग सालाना सफलता पाते है और कुछ अभी भी कोशिश कर रहे हैं।

उन सभी लोगों के लिए जो यह सोचते हैं कि बाइबल एक बहुत बड़ी पुस्तक है – मैं उनके लिए कुछ दिलचस्प आँकड़े साझा (share) करना चाहूँगा।

दिलचस्प बात यह है कि शोध (research) से पता चलता है कि इंसान 250 शब्द प्रति मिनट की गति से पढ़ता है। कुछ तो और भी तेजी से पढ़ सकते हैं। इसका क्या मतलब है?

इसका मतलब है कि अगर आप हर दिन क़रीब 6.5 मिनट यानी कि 6 मिनट और 30 सेकंड के लिए अपनी बाइबिल पढ़ते हैं। तो, आप एक साल में दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और दुनिया की सबसे लोकप्रिय किताब यानी बाइबल को पढ़ने में सफल हो जाएँगे।
आंकड़े अजीब लगते हैं लेकिन गणित यही कहती है।

तो आइए, 2022 में अपने बाइबल को पूरी पढ़ने के लिए प्रेरित हों। क्या आप तैयार हैं?

अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो हमें टिप्पणियों (comments) में ज़रूर बताएं।
परमेश्वर आपको आशीष दें।
आपका बाइबिल पढ़ने का समय, आपके लिए आशीष से भरा समय हो।

अंत में एक और अनोखी बात – अभी जो आपने बाइबल से जुड़ी अद्भुत बात पढ़ी, इस में क़रीब 255 शब्द थे।


आज के वचन पर आधारित एक एक गीत

“तुम्हारा स्वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।”
‭‭- इब्रानियों‬ ‭13:5‬


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

प्रार्थना में शक्ति – उसके कहने वाले में नहीं होती है…
बल्कि प्रार्थना को सुनने वाले में होती है।

यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

“जब एक रेलगाड़ी एक सुरंग से गुजरती है और अंधेरा हो जाता है, तो आप टिकट को फेंक कर रेलगाड़ी से बाहर नहीं कूदते हैं।
आप शांत बैठते हैं और रेलगाड़ी ओर सुरंग के इंजीनियर पर भरोसा करते हैं।
– कोरी टेन बूम।

अपनी मुश्किलों में परमेश्वर पर भरोसा रखें।


आज के वचन पार आधारित, आपका पसंदीदा गीत कौन सा है? Comments में ज़रूर बताएँ।