आज का वचन ~ 22-01-2022

आज के लिए बाइबिल से जुडी अद्भुत जानकारी

बाइबल 600,000 शब्दों से अधिक लंबी है

औसतन, बाइबल 600,000 शब्दों से अधिक लंबी है। हालाँकि, बाइबल के विभिन्न अनुवाद या संस्करण और भी लंबे हैं। वास्तव में, किंग जेम्स बाइबल (KJV) में 783,137 शब्द है। प्रत्येक संस्करण और अनुवाद इस शब्द गणना का एक रूपांतर है क्योंकि कभी-कभी अनुवाद संदेश को समझाने के लिए अधिक शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

बाइबल

हम अक्सर पूरे बाइबल को पहले पेज से लेकर कर आख़िरी पेज तक पढ़ना चाहते हैं। बहुतों ने कई बार कोशिश की है। कुछ सफल हुए और कुछ अभी भी कोशिश कर रहे हैं।

क्या आप भी उनमें से एक हैं जो कम से कम एक बार पूरी बाइबल को समाप्त करना चाहेंगे?
या आप उनमें से एक हैं जिन्होंने एक साल में पूरी बाइबल पढ़ने का लक्ष्य रखते है? कुछ लोग सालाना सफलता पाते है और कुछ अभी भी कोशिश कर रहे हैं।

उन सभी लोगों के लिए जो यह सोचते हैं कि बाइबल एक बहुत बड़ी पुस्तक है – मैं उनके लिए कुछ दिलचस्प आँकड़े साझा (share) करना चाहूँगा।

दिलचस्प बात यह है कि शोध (research) से पता चलता है कि इंसान 250 शब्द प्रति मिनट की गति से पढ़ता है। कुछ तो और भी तेजी से पढ़ सकते हैं। इसका क्या मतलब है?

इसका मतलब है कि अगर आप हर दिन क़रीब 6.5 मिनट यानी कि 6 मिनट और 30 सेकंड के लिए अपनी बाइबिल पढ़ते हैं। तो, आप एक साल में दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और दुनिया की सबसे लोकप्रिय किताब यानी बाइबल को पढ़ने में सफल हो जाएँगे।
आंकड़े अजीब लगते हैं लेकिन गणित यही कहती है।

तो आइए, 2022 में अपने बाइबल को पूरी पढ़ने के लिए प्रेरित हों। क्या आप तैयार हैं?

अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो हमें टिप्पणियों (comments) में ज़रूर बताएं।
परमेश्वर आपको आशीष दें।
आपका बाइबिल पढ़ने का समय, आपके लिए आशीष से भरा समय हो।

अंत में एक और अनोखी बात – अभी जो आपने बाइबल से जुड़ी अद्भुत बात पढ़ी, इस में क़रीब 255 शब्द थे।


आज के वचन पर आधारित एक एक गीत

“तुम्हारा स्वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।”
‭‭- इब्रानियों‬ ‭13:5‬


उठ और प्रकाशमान हो – वचन पर आधारित “आज के लिए प्रोत्साहन के शब्द ”

प्रार्थना में शक्ति – उसके कहने वाले में नहीं होती है…
बल्कि प्रार्थना को सुनने वाले में होती है।

यीशु के पीछे, मैं चलने लगा। ना लौटूँगा। ना लौटूँगाआज के लिए एक आशीषित कथन

“जब एक रेलगाड़ी एक सुरंग से गुजरती है और अंधेरा हो जाता है, तो आप टिकट को फेंक कर रेलगाड़ी से बाहर नहीं कूदते हैं।
आप शांत बैठते हैं और रेलगाड़ी ओर सुरंग के इंजीनियर पर भरोसा करते हैं।
– कोरी टेन बूम।

अपनी मुश्किलों में परमेश्वर पर भरोसा रखें।


आज के वचन पार आधारित, आपका पसंदीदा गीत कौन सा है? Comments में ज़रूर बताएँ।

Published by Yeshu.One

Yeshu.One की कोशिश है परमेश्वर के वचन को जीवन का हिस्सा बनाना।

One thought on “आज का वचन ~ 22-01-2022

Leave a comment